{"_id":"6abe9bb47763f8e1d8010979","slug":"manikpur-gang-rape-all-three-accused-sent-to-jail-video-of-the-rape-found-on-mobile-phone-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137067-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर गैंगरेप: तीनों आरोपी भेजे गए जेल, मोबाइल में मिला दुष्कर्म का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर गैंगरेप: तीनों आरोपी भेजे गए जेल, मोबाइल में मिला दुष्कर्म का वीडियो
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। महिला के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जांच में एक आरोपी के मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसे कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ बिना विवाह के रह रही थी। मंगलवार दोपहर पहली पत्नी दो बच्चों के साथ मायके से ससुराल आई तो दोनों पत्नियों में विवाद हो गया। पति पहली पत्नी को ऑटो में बैठाने सड़क तक गया, इसी दौरान नाराज होकर दूसरी पत्नी घर से निकलकर जंगल की ओर चली गई।
आरोप है कि गांव का छैला कोल उसे पति से मिलाने का बहाना बनाकर जंगल में ले गया, जहां पहले से मौजूद विकास उर्फ छोटकू और पुरुषोत्तम कोल के साथ मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। छैला ने पुरुषोत्तम के दुष्कर्म का वीडियो मोबाइल से बना लिया। काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो पति ने खोजबीन शुरू की। आरोपियों के चंगुल से छूटी महिला रास्ते में पति को मिली और आपबीती बताई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बुधवार को छैला और बृहस्पतिवार को फरार छोटकू व पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी छैला को बुधवार को मराठी पुल के पास से, जबकि विकास और पुरुषोत्तम को बुधवार देर रात स्टेट बैंक मानिकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। छैला के मोबाइल से वीडियो मिला है, जिसे कोर्ट में पेश किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।