फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini's water level decreased by three meters at night and increased in the afternoon.

Chitrakoot News: रात में तीन मीटर घटा मंदाकिनी का जलस्तर, दोपहर में बढ़़ा

Fri, 28 Aug 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 28 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mandakini's water level decreased by three meters at night and increased in the afternoon.
फोटो 28 सीकेटीपी-17-घाट में सफाई करते पालिका कर्मचारी।। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव से रामघाट किनारे रहने वाले लोगों व दुकानदारों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126.50 मीटर से बढ़कर 127.50 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद रात में पानी करीब तीन मीटर घटकर 124 मीटर पर आ गया। शुक्रवार सुबह सात बजे तक जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन इसके बाद फिर बढ़ने लगा।
दोपहर दो बजे तक यह 125.450 मीटर और तीन बजे 125.850 मीटर दर्ज किया गया। अभी पानी सीढि़यों पर है। पानी घटने के बाद घाट किनारे दुकानदारों ने दुकानों और आसपास के क्षेत्र की सफाई शुरू कर दी। हालांकि, जलस्तर फिर बढ़ने से उनमें दहशत है। दुकानदारों का कहना है कि नदी का पानी अचानक बढ़ जाता है और कुछ ही घंटों बाद नीचे उतर जाता है। ऐसे में दुकानें खोलें या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ने से घाट के ऊपर तक पानी पहुंच गया था। शुक्रवार सुबह से नगर पालिका के कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए। कर्मचारियों ने घाट और आसपास के हिस्सों से गंदगी हटाई और नलकूप चलाकर पूरे घाट की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा होने के बाद भी शुक्रवार सुबह बारिश के बीच कुछ श्रद्धालु नदी में तैरकर एक किनारे से दूसरे किनारे जाते नजर आए।

वर्जन

टीम लगातार लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्क कर रही है। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

फोटो 28 सीकेटीपी-17-घाट में सफाई करते पालिका कर्मचारी।। संवाद

फोटो 28 सीकेटीपी-17-घाट में सफाई करते पालिका कर्मचारी।। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed