{"_id":"570404584f1c1b5433c813bd","slug":"mandakini-continue-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी की सफाई जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी की सफाई जारी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी घाट पर सफाई में जुटे बुंदेली सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदाकिनी सफाई अभियान के तहत बुंदेली सेना के कार्यकर्ताओं ने शंकर बाजार के नदी घाटों पर सफाई अभियान जारी रखा। युवकों ने जलीय पौधों और पॉलीथिन हटाई। मंगलवार की सुबह से बुंदेली सेना के कार्यकर्ता मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित सुंदर घाट और रेलवे डाट पुल के नीचे सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर आसपास के कुछ लोगों ने भी सहयोग किया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि अभी पुरानी बाजार के पुल, श्मशान और हनुमान घाटों की सफाई कराई गई है। अब सुंदर घाट और डाट पुल घाट की सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद नदी में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर बीपी पटेल, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, राहुल, पंकज, जानकी और बबलू आदि मौजूद रहे। उधर, शंकर बाजार के युवाओं की टोली ने विवेक यादव के नेतृत्व में अन्य घाटों की सफाई की। नदी किनारे फैली गंदगी को हटाने के लिए दिन भर काम किया। इस दौरान मनीष कश्यप, अमित यादव, राहुल गुप्ता, रोहित सोनी, छोटू, सौरभ द्विवेदी, अमन, पप्पू और कनक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन