फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Man dies after being hit by train

Chitrakoot News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला आउटर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवां डुडैला निवासी छोटे भाई रतिभान सिंह ने बताया कि बुद्धिमान आरख उर्फ पिंटू (25) दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। वह दो वर्ष पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। लगभग डेढ़ वर्ष से वह मानसिक रूप से बीमार था।
उसका इलाज भी चल रहा था। वह अक्सर इसी तरह दो-तीन दिन तक गायब रहता था और फिर घर वापस आ जाता था। शनिवार की सुबह भी वह घर से कहीं चला गया था। रविवार को घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन

मानिकपुर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि पिंटू की इटवां डुडैला स्टेशन आउटर में मृत पड़ा है। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। आनन-फानन परिजनों ने पहुंचकर उसके कपड़ों से शिनाख्त की। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed