फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   man commits suicide in chitrakoot

पत्नी से विवाद में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Thu, 25 Jun 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide in chitrakoot
फोटो-3- खुदकुशी मामले की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट सदर कोतवाली अंतर्गत भुइहरीमाफी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी। वह लॉकडाउन के दौरान तीन महीने पहले सूरत से आया था।
विज्ञापन

भुइहरीमाफी गांव निवासी शिवमूरत (30) पुत्र चुनकावन मंगलवार को अपनी बहन शिवकुमारी को बांदा बबेरू तहसील के अनमान गांव छोड़ने के लिए बाइक से गया था। घर पर गर्भवती पत्नी आरती थी। बुधवार को लौटक र वह घर नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार देर शाम को वह खेत के पास देखा गया था। इधर, मजदूर के घर न लौटने से सभी परेेशान थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने खेत के पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही पूरे घर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आरती का रो रोकर बुराहाल है। मृतक के पिता चुनकावन ने बताया कि शिवमूरत तीन माह पहले सूरत शहर से लौटा था। उसकी पत्नी आरती गर्भवती है। जो दवा नहीं खा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनोें के बीच विवाद हुआ था। पूरी संभावना है कि इसी विवाद से क्षुब्ध होकर शिवमूरत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed