{"_id":"3200430d89149b9f56ad307207c6ffc3","slug":"mahagauri-of-devotees-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की महागौरी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की महागौरी की आराधना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र की अष्टमी को देवी मंदिरों में भारी भीड़
विज्ञापन
उमड़ी। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। इसके अलावा जिले के
अन्य स्थानों पर भी देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और
मन्नत मांगी। कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
तीर्थक्षेत्र में अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में मेला सा लगता है। मुख्यालय में शुक्रवार को पुरानी बाजार और शंकर बाजार के प्राचीन देवी मंदिरों के अलावा मऊ में आनंदी माता मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। मवई मे समया माता मंदिर और पश्चिम पताई में देवी माता मंदिर में भीड़ लगी रही।
राजापुर में चौसठ देवी मंदिर के प्रांगण में भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर भंडारे का आयोजन किया। जगह-जगह पूरी-हलुवा आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा मानिकपुर, पहाड़ी, सरैंया, शिवरामपुर, भरतकूप के मंदिरों में पूजा आराधना की गई।
नवरात्र पर फलों के दामों में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उधर, शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या में तीर्थक्षेत्र में मंदिरों में साजसजावट जारी रही।
एकल विद्यालय अभियान अंचल चित्रकूट द्वारा राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा रामघाट के भरत मंदिर से शुरू होकर कामतानाथ मुखारबिंद होते हुए मंदिर पहुंची, जहां समापन होगा।