{"_id":"6995fbbcb37512f309070707","slug":"magisterial-inquiry-begins-into-prisoners-death-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-127222-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बंदी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बंदी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
Wed, 18 Feb 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी कल्लू की मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई। एसडीएम सदर इस प्रकरण की जांच करेंगी। इसके लिए उन्होंने 25 फरवरी तक साक्ष्य मांगे हैं।
जिला जेल में बंदी कल्लू की अचानक हालत बिगड़ने पर प्रशासन ने स्वरुप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। बंदी की मौत के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है। बंदी की मृत्यु के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर पूजा साहू ने बताया कि यह जांच उनके द्वारा की जा रही है। इस घटना में जिस भी किसी व्यक्ति को लिखित या फिर मौखिक रूप से बयान दर्ज कराना हो वो 25 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय कर्वी में उपस्थित होकर साक्ष्य या बयान प्रस्तुत कर सकता है। (संवाद)