Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Made 13 black spots but did not put even a single indicator.

Chitrakoot News: ब्लैक स्पॉट तो बनाए 13 पर संकेतक एक भी नहीं लगाए

Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Made 13 black spots but did not put even a single indicator.
चित्रकूट। हाईवे पर बगरेही के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। जिले में दो नेशनल हाईवे हैं। इसमें से झांसी-मिर्जापुर हाईवे मुख्यालय बांदा व प्रयागराज को जोड़ता है, जबकि दूसरा हाईवे मुख्यालय से राजापुर होते हुए कौशांबी जाता है। इन हाईवे पर भी ब्लैक स्पॉट को बनाए गए हैं, लेकिन वहां संसाधन एक भी नहीं दिखाई देता है। इससे हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले में कुल 13 ब्लैक स्पॉट हैं और हर साल 20 से 25 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। करीब 60 से अधिक वाहन सवार घायल होते हैं।
विज्ञापन



भरतकूप क्षेत्र में गोड़ा, रौली कल्याणपुर, सुदिनपुर, शिवरामपुर स्थित भांगा नाला, जिला मुख्यालय में बेड़ी पुलिया, मंदाकिनी पुल सहित भौंरी, मऊ व बरगढ़ क्षेत्र मे ब्लैक स्पॉट बने हुए हैं। इसी तरह से कर्वी से राजापुर होते हुए कौशांबी जाने वाले हाईवे में शहर के गल्लामंडी के पास, लोढ़वारा मोड़, अशोह श्रमदान सहित राजापुर क्षेत्र में व कर्वी- मानिकपुर रोड़ के काली घाटी में ब्लैक स्पॅाट बने हैं।
विज्ञापन




ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के बाद नियम है कि उक्त स्थान के पास डेढ़ सौ मीटर आगे पीछे साइन बोर्ड लगाए जाएं। इसमें वाहन की गति सीमा अधिकतम ४० किमी प्रति घंटा लिखी जाती है, ताकि वाहन चालक भी रफ्तार को नियंत्रित रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed