फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mad dog terror: 23 people killed in 48 hours

पागल कुत्ते का आतंक: 48 घंटे में 23 लोग शिकार

Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 12 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mad dog terror: 23 people killed in 48 hours
मानिकपुर/सरैंया। क्षेत्र में एक पागल कुत्ते का आतंक लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। पिछले 48 घंटों में इस कुत्ते के काटने से 23 लोगों को इलाज के लिए सीएचसी मानिकपुर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है, खासकर बच्चों के स्कूल आने-जाने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को सरैंया और हनुवा क्षेत्रों के ग्रामीणों में पागल कुत्ते को लेकर दहशत देखने को मिली। सीएचसी में अब तक 12 ऐसे पीड़ितों का इलाज किया जा चुका है। सूचना मिलने पर एसडीएम मो. जसीम, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, और रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रथम के क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेश सोनकर अपनी टीमों के साथ सोमवार को बचाव अभियान पर निकले। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने कई जगहों पर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कस्बे के समाजसेवी विनोद मिश्रा ने कहा कि हाईकोर्ट के आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश के बाद नगर पंचायत और वन विभाग को सतर्क रहना चाहिए था। उन्होंने चिंता जाहिर की, कि कस्बे की गलियों में ऐसे कई आवारा कुत्ते घूमते हैं, जो लगातार खतरा बने रहते हैं। उधर, सरैया में जयदेवी, तीरथ, रजनिया, कुंवरिया और अन्य कई लोग इस कुत्ते के शिकार हुए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सरैया के प्रधान कमल यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू टीम के साथ विनय नगर, काली घाटी, मंडी, जल संस्थान और सरैया के आसपास कुत्ते की तलाश की। उन्होंने स्थानीय लोगों को अपने बच्चों और खुद को सुरक्षित रखने के उपाय सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed