फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   maanikapur mein kuposhit bachche jyaada, deeem ne maanga spashteekaran

मानिकपुर में कुपोषित बच्चे ज्यादा, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
maanikapur mein kuposhit bachche jyaada, deeem ne maanga spashteekaran
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया के स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध न कराने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी मानिकपुर से ब्लॉक में कुपोषित बच्चों की संख्या ज्यादा होने और इनके पोषण को लेकर ठीक से काम न होने पर नाराजगी जाहिर की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को बाल विकास परियोजना अधिकारी मानिकपुर से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानकों के तहत निरीक्षण करने पर ही बाल विकास परियोजना अधिकारियों का वेतन आहरित किया जाए।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को पोषण अभियान के क्रियान्वयन और अनुश्रवण के संबंध में डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेंस प्लान कमेटी की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार को निर्देश दिए कि हर गरीब बच्चे, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को शत प्रतिशत पोषाहार का वितरण किया जाए। भूमि विवाद होने पर संबंधित उप जिलाधिकारियों से संपर्क कर निस्तारण कराएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पद भरने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार से कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन नहीं है, वहां एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया जाए। कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। प्रतिदिन डायरी भरी जाएगी। सूचना फोटो के साथ उपलब्ध कराएं। निर्माण पूरा होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों को तत्काल हैंडओवर कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय के काम पूरे कराने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed