{"_id":"6a25bd4b30eedcc6050b5f17","slug":"lpg-cylinder-prices-rise-again-disrupting-budgets-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-132118-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें फिर बढ़ीं, बिगड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें फिर बढ़ीं, बिगड़ा बजट
Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07 सीकेटीपी-35-रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
चित्रकूट। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद एकाएक घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस मूल्य वृद्धि से जिले में लगभग 1.89 लाख से अधिक गैस उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
डिलीवरी समेत, जो घरेलू गैस सिलिंडर अब तक 983.50 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 1012.50 रुपये हो गई है। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से गृहिणियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि खाद्य तेल, सब्जियों और अन्य घरेलू सामानों की बढ़ती कीमतों के बीच गैस सिलिंडर का महंगा होना रसोई के बजट को पूरी तरह बिगाड़ देगा।
शांति देवी ने कहा कि पिछले महीने भी गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए थे और अभी उस बढ़ोतरी को एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि फिर से कीमत बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा कि पहले से ही घरेलू उपयोग की वस्तुएं महंगी हैं, ऐसे में गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से परिवार का मासिक बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
घरेलू सिलिंडर की कीमतें बढ़ने पर रेखा सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर की व्यवस्था और उसका खर्च पहले से ही घर के बजट पर भारी पड़ रहा था, अब 29 रुपये की नई बढ़ोतरी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में बच्चों के स्कूल भी खुलने वाले हैं, जिससे शिक्षा संबंधी खर्च भी बढ़ जाएगा। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई का खर्च संभालना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

फोटो 07 सीकेटीपी-35-रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन। संवाद- फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।