फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lover-girlfriend committed suicide by jumping in front of a train

Chitrakoot News: प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Mon, 18 Mar 2024 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend committed suicide by jumping in front of a train
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मझगवां मार्ग की रेल पटरी पर रविवार को युवक और किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम जांच के बाद पुलिस ने दावा किया दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमिका नाबालिग है। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे, इसी कारण आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

मझगवां जिला सतना (मप्र) कस्बे के पास रंपुरवा रेलवे पटरी में एक युवक व एक किशोरी का शव पटरी में कटा मिला। घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर मझगवां थाना व आरपीएफ पुलिस के अधिकारी पहुंचे। शव की पहचान आसपास गांव के ग्रामीणों को बुलाकर कराई। कुछ देर बाद पता चला कि प्रेमी थाना धारकुंडी के कजरा गांव निवासी मनीष सिंह (25) है, जबकि प्रेमिका पास के ही एक गांव की है। जो नाबालिग बतायी जा रही है। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग कई महीने से चल रहा था। प्रेमिका के नाबालिग होने से युवक के परिजन विरोध कर रहे थे, जबकि दोनों एक ही बिरादरी के थे। हमेशा के लिए एक साथ रहने की इच्छा पूरी न होते देख दोनों ने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि ट्रेन से कटकर प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी है। प्रेमिका नाबालिग है। दोनों शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed