{"_id":"595690404f1c1b54738b490a","slug":"lock-locks-in-banks-demanding-equal-pension-and-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान पेंशन व पदोन्नति की मांग को लेकर बैंकों में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान पेंशन व पदोन्नति की मांग को लेकर बैंकों में लटके ताले
चित्रकूट
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
गरजे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। समान पेंशन व पदोन्नति नीति लागू कराने की मांग को लेकर ग्रामीण बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल रही। जिले के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की सभी 41 शाखाओं में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिले की अन्य बैंक शाखाएं तो खुली रहीं लेकिन इस बंदी से ग्रामीण बैंकों का लगभग 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (अरेबिया) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की 41 टीजीबी की शाखाओं में हड़ताल रही। एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले के लगभग 150 कर्मचारियों ने बेडीपुलिया के पास स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन साल से भारत सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। केंद्र सरकार ने कई बार समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया लेकिन हर बार झ्ूाठ बोला जा रहा है। शुक्रवार को हड़ताल से लगभग 10 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों को बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन, प्रोन्नति और मृतक आश्रित की नौकरी दी जाए।
विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने शाखा कार्यालय के सामने धरना दिया। इस मौके पर विनय मिश्रा, आरबी सिंह, बीके बनर्जी, राजकुमार गुप्ता, जेपी राठौर, अवधबिहारी गुप्ता, शैलेंद्र, कालीचरण,रामनिवास आदि मौजूद रहे।