फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Life imprisonment to mother and son in dowry death case

Chitrakoot News: दहेज हत्या के मामले में मां-बेटे को उम्रकैद

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to mother and son in dowry death case
चित्रकूट। दहेज हत्या के मामले में त्वरित न्यायालय ने मां-बेटे को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को 27 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोपाल दास ने बताया की रैपुरा थाने के अगरहुंडा गांव के निवासी शंकर दयाल ने अपनी बेटी गेंदिया की शादी जून 2016 में पहाड़ी थाने के चिल्ला माफी गांव के निवासी पप्पू के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से पति पप्पू और सास सुशीला दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करते थे। गेंदिया को पति और सास ने दो अप्रैल 2019 को आग लगाकर जला दिया । इसके बाद कुछ दिन तक सतना में इलाज कराने के बाद वापस घर ले आए और इलाज कराना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह बेटी को लेकर बांदा इलाज कराने गया लेकिन वहां सात मई 2019 को गेंदिया की मौत इलाज के दौरान हो गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बुधवार को बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद त्वरित न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अपर जिला जज संजय कुमार ने निर्णय सुनाया।

इसमें दहेज हत्या का दोषसिद्ध होने पर सुशीला देवी व उसके बेटे पप्पू को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक को 27 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed