फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lieutenant MLAs from power department officials

बिजली विभाग के अधिकारियों से हारे विधायक

Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
बिजली विभाग के अधिकारियों से हारे विधायक
बिजली विभाग के अधिकारियों से हारे विधायक Updated Thu, 12 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले की लड़खड़ाती बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। फरियादियों से दोनों विधायक कहते हैं कि क्या करें हमारी सरकार तो है लेकिन यहां के बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी है। फोन तक नहीं उठाते या फिर काल डायवर्ट में डाल दी जाती है। आमजनमानस का आएदिन सड़क पर गुस्सा फूट रहा है। जिससे डरे प्रदेश सरकार के दोनों विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व आरके सिंह पटेल ने अब मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से पहल करने की गुहार लगाई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में बिजली के हालात किस तरह के होंगे। वर्तमान समय जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से बिजली नही दी जा रही है। जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीण एवं शहरी जनता सड़कों पर चक्काजाम करके धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो रही है। आम जनता प्रदेश सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।

फोन तक नहीं उठाते अधिकारी: आरके
चित्रकूट। मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री के पास जाकर दिए पत्र में बताया कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एई व जेई द्वारा जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन तक नही उठाते है। अधिकांश अधिकारी फोन कॉल डायवर्ड में डाल देते है। चित्रकूट जिला वर्तमान समय में बिजली कटौती की समस्या से परेशान है, किसान ग्रामीण धान की रोपाई/बुवाई नही कर पा रहे है। अधिशासी अभियंता (शहरी व ग्रामीण) का अपने अधीनस्थ लोगों पर नियंत्रण नही है। जिससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। मुख्यमंत्री से मांग की है कि चित्रकूट में कार्यरत अधिशासी अभियंता (शहरी व ग्रामीण) सहित एसडीओ व जेई को निर्देशित कर बिजली दिलाने के साथ प्रकरण की जाँच कराई जाए।
विज्ञापन


जानबूझकर छवि खराब कर रहे अधिकारी
चित्रकूट। सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बिजली व्यवस्था खराबी के लिए विभाग जिम्मेदार है। अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर प्रदेश सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ऊर्जा मंत्री को ही जिले में बुलाकर सारी हकीकत दिखानी होगी। वैसे पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed