फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard's body found in Gohani forest

चित्रकूट: गोहानी जंगल में मिला तेंदुआ का शव

Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:47 PM IST
Leopard's body found in Gohani forest
जंगल में मृत पड़ा तेंदुआ। - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर/खोही (चित्रकूट)। मानिकपुर सीमा से सटे मझगवां के गोहानी जंगल में रविवार को एक नर तेंदुआ का शव मिला है। उसके शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे तेंदुए की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए वन विभाग के अधिकारी और डाग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची है। वन अधिकारियों ने शिकार या करंट लगने से तेंदुए की मौत की संभावना व्यक्त की है।

मध्यप्रदेश के सतना और मैहर जिले से डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम के लिए बुलाई गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना कि तेंदुए की उम्र लगभग तीन साल की है। उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वन विभाग के एसडीओ श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अमर पाटन रेंज के गुरसरी सर्किल अंतर्गत गिधौला बीट के आरएफ 655 नंबर का एक नर तेंदुआ जंगल में भटककर इस ओर आया था। गोहानी जंगल में वह जिस अवस्था में मृत मिला है, उससे मौत के कारण बिना पोस्टमार्टम के स्पष्ट नहीं होंगे।
विज्ञापन

जहां पर उसका शव मिला, उस स्थान से बिजली की तारें डेढ़ किमी दूर हैं। आसपास कोई जलस्रोत भी नहीं है और तेंदुए के शरीर के सभी अंग भी सुरक्षित हैं। ऐसे में उसकी मौत की गुत्थी सुलझाना मुश्किल है।

दो साल के अंदर पांच बाघों की मौत
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश क्षेत्र में घना जंगल है, जिसमें बाघ सहित कई जंगली जानवर हैं। यहां से अक्सर तेंदुए और बाघ की मौत की खबरें आती रहती हैं। यूपी और एमपी क्षेत्र में दो साल के अंदर पांच बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि यूपी व एमपी क्षेत्र में इनकी रक्षा के लिए कई योजनाएं बनाईं गई हैँ। जंगल में सर्चिंग अभियान चलाने की बात कही जा रही है। इसके बाद भी जंगली जानवरों की मौत हो रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed