{"_id":"61b20680ae21ba230f6aa406","slug":"leopard-found-dead-in-chitrakoot-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के जंगल में मरा मिला तेंदुआ: शव में मिले कांटे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के जंगल में मरा मिला तेंदुआ: शव में मिले कांटे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
Thu, 09 Dec 2021 07:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में एक और तेंदुए की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के खोही में जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सती अनुसुइया जंगल में बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ मरा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। कयास लगाए जा रहे कि जंगली पशुओं से लड़ाई में तेंदुआ मारा गया है।
उसके शरीर में बडे़ कांटे भी चुभे मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए। उन्हें चित्रकूट क्षेत्र के अनुसुइया जंगल के पास झूरी नदी किनारे तेंदुआ मरा दिखा।
ग्रामीणों ने नयागांव थाना पुलिस और वन विभाग सतना मझगवां के अधिकारियों को सूचना दी। सतना वन विभाग के एसडीओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि यह वयस्क तेंदुआ है। इसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आशंका है कि खतरनाक जंगली जानवरों से मुठभेड़ हो गया होगा। भागने और गिरने में चोट लगने से मौत हुई होगी।