Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard cub found dead in Ramdaniya forest

Chitrakoot News: रमदनिया के जंगल में मृत मिला तेंदुए का शावक

Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub found dead in Ramdaniya forest
सरैंया (चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के ऐंचवारा गांव के पास स्थित रमदनिया जंगल में नहर किनारे तेंदुए का बच्चा (शावक) मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका है। उसके मुंह से खून निकला है। शरीर में घायल होने का निशान नहीं है। शावक को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्वी रेंज अंतर्गत रमदनिया के जंगल के पास कुछ ग्रामीण बकरी चराने के लिए गए थे। उन्होंने नहर किनारे तेंदुए के शावक को मरा पड़ा देखा। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। रानीपुर टाइगर क्षेत्र के उप निदेशक एनके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शावक का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शावक की उम्र लगभग एक साल होगी। इसकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई लगती है। उसके शरीर के सभी अंग सुरक्षित है ऐसे में इसके शिकार की आश्ंका नहीं है। किसी गंभीर चोट से घायल होने पर यह भटकता हुआ इधर आया होगा फिर इसकी मौत हो गई है। बाकी सही जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कई तेंदुओं की हो चुकी है मौत
जिले के वन क्षेत्र में सात से आठ तेंदुओं की मौत हो चुकी है। शिकारी बिजली के तार में करंट प्रवाहित कर जंगलों के आसपास लगा देते हैं, जिससे निकलने वाले जंगली जानवर फंस जाते है। इससे उनकी मौत हो जाती है। अभी तक जिले के वन क्षेत्र में मानिकपुर, मारकुंडी रेंज कर्वी रेंज में तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed