{"_id":"677acdb406d15d08a501ae0e","slug":"lathi-charge-over-land-dispute-eight-injured-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112224-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भूमि विवाद को लेकर चली लाठियां, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भूमि विवाद को लेकर चली लाठियां, आठ घायल
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत बरूवा गांव के शिवलहापुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के तीन घायल हो गए।
शिवलहापुरवा निवासी खुल्लू निषाद ने बताया कि गांव के रामजस से भूमि का विवाद है। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी करा दिया था। शनिवार की शाम को जब वह परिवार के साथ खेत से लौट रहा था तो रामयश परिवार के पप्पू, राकेश व छक्की के साथ लाठी लेकर पीटने लगे। आरोपियों ने पत्नी उर्मिला सहित बहू बिट्टन देवनाथ, धीरजिया व मनीषा सहित उसको लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
खुल्लू ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष उसकी नातिन को रास्ते में पकडक़र गाली गलौज करने लगे थे। इसे लेकर विवाद बढ़ा। विरोध करने पर आरोपी तमंचा व शबरी लेकर उनके घर तक आये और मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों परिवार के बीच भूमि का विवाद था। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी तरह की हवाई फायरिंग की बात अभी सामने नहीं आई है।