फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   laperwahi hui to karwai

गांव में बीमारी की जानकारी करते रहें प्रधान

Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
laperwahi hui to karwai
मानिकपुर/शिवरामपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीएम ने संबंधित गांव का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निगरानी समिति के दायित्वों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बुधवार को विकास खंड कर्वी के ग्राम भभई में कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना पर ग्राम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए कि गांव को सैनिटाइज तथा सफाई व्यवस्था कराएं। परिवार के लोगों व जो लोग संपर्क में आए हैं उनका शत प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह को निर्देश दिए निगरानी समिति को सक्रिय कर जानकारी लेते रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम निगरानी समिति का दायित्व है कि प्रत्येक गांव में निगरानी करते हुए अगर कोई व्यक्ति संक्त्रस्मित पाया जाता है तो उसकी तत्काल सूचना दें। इसमें लापरवाही न करें नहीं तो निगरानी समिति के सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि प्रत्येक दिन ग्राम की सफाई तथा लोगों से बीमारी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहें। कोई समस्या हो तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी कर्वी सुनील सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व ग्राम निगरानी समिति के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
बूथ बनाकर मास्क की बिक्री के निर्देश
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने ट्रैफिक चौराहा पर बिना मास्क, दो पहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट पाए जाने पर चालान करा कर जुर्माना कराया है। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी को देखते हुए ट्रैफिक इंचार्ज से संपर्क कर बूथ बनाए और मास्क की बिक्त्रस्ी कराएं। यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 18 स्थानाें पर चेकिंग के दौरान 64 वाहनों की जांच हुई। जिसमें 44 का चालान कर 22 हजार 800 रुपये समन शुल्क वसूला। बिना मास्क लगाए 32 लोगों को चालान कर 3200 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed