फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lakhs stolen from doctor and RTO personnel's house

चित्रकूट: डॉक्टर व आरटीओ कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from doctor and RTO personnel's house
आरटीओ कर्मचारी के घर में चोरी के बाद बिखरी पड़ी सामग्री - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला अस्पताल के डॉक्टर और आरटीओ विभाग के एक कर्मचारी के घर से चोर मंगलवार रात को नगदी समेत लाखों रुपये का माल ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पातल में रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात डॉ. अशोक कुमार सिंह का पुरानी बाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में आवास है, जिसमें वह अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से बांदा गए थे।
विज्ञापन

घर खाली पाकर रात को चोर मेन गेट का दरवाजा तोड़ने के बाद कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस आए और वहां से 15 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व कीमती घड़ी ले गए। बुधवार सुबह वह घर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुरानी बाजार के द्वारिकापुरी मोहल्ले के निवासी अरुण कुमार पांडेय पुत्र अशोक कुमार आरटीओ विभाग में संविदा कर्मी हैं। वह मंगलवार को परिवार सहित अपने गांव रैपुरा बांधा गए थे। बुधवार को मकान मालिक केशव सिंह ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा है।

अरुण जब गांव से लौटकर कमरे पर आया तो देखा कि अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवरात समेत 35 हजार रुपये ले गए। इस पर पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed