फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lakhs of devotees took a dip in the Mandakini

Chitrakoot News: लाखों श्रद्धालुओंं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Mon, 05 Aug 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip in the Mandakini
चित्रकूट। श्रावण की अमावस्या पर रिमझिम बारिश के बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। मंदाकिनी के जल से भगवान मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी का अभिषेक किया। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

अमावस्या के मुख्य पर्व पर बारिश के बाद भी लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। रामघाट सहित परिक्रमा मार्ग पर स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन कर खरीफ की फसल अच्छी की कामना की। जयश्री राम व भगवान कामदनाथ के जयकारे लगाते रहेे।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी रमन अग्रवाल व सुनीता सिंह ने बताया कि सावन की अमावस्या पर वह पांच साल से चित्रकूट आ रहे हैं। रामनगर के किसान मोहन मिश्रा, राकेश तिवारी ने बताया कि कामदनाथ के दर्शन कर खरीफ की अच्छी फसल की कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मेला क्षेत्र मेें डटे रहे अफसर
सुरक्षा के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवान डटे रहे। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसओजी टीम, डॉग स्क्वॉयड, एलआईयू की टीम ने रामघाट, परिक्रमा मार्ग पर जांच की। उधर, सतना डीएम अनुराग वर्मा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।


श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा
मेले में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को समाज सेवियों ने प्रसाद बांटा। सेवा भारती सेवा संस्थान ने रामघाट के पास श्रद्धालुओं को खाने-पीने की सामग्री बांटी। संस्था अध्यक्ष जीपी शुक्ला, महामंत्री राजकिशोर शिवहरे, राजीव श्रीवास्तव, शिवकुमार, राज किशोर त्रिपाठी, शंकर यादव व राकेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed