{"_id":"677825bf6635a4ef6903d4e5","slug":"laborers-body-found-near-canal-murder-alleged-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112171-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नहर के पास मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नहर के पास मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृत राकेश के भाई ।
- फोटो : संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। संदिग्ध हालात में युवक का शव नहर के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। अपर एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सरधुआ थाना क्षेत्र के खोपा गांव के जमौली निवासी वीरेंद्र निषाद ने बताया कि बड़ा भाई राकेश (35) गुरुवार की सुबह ठेकेदार जुगराज के कहने पर गांव के पास बाग में लकड़ी कटाने गया था।
दोपहर में भतीजा हिमांशु खाना देने गया तो ठेकेदार ने यह कहकर वापस कर दिया कि राकेश राजापुर चला गया है। इस पर परिजनों ने फोन किया तो राकेश का फोन बंद मिला। रिश्तेदारी में उसकी खोजबीन की, पर कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह खोपा गांव की नहर के पास उसका शव खून से लथपथ मिला। भाई ने बताया कि ठेकेदार ने हत्या कर शव को नहर के पास फेंक दिया है। आरोप लगाया कि कई बार ठेकेदार से राकेश की जानकारी ली गई तो गुमराह करता रहा है। एएसपी चक्रपाणि ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी देते मृत राकेश के भाई ।- फोटो : संवाद
विज्ञापन