फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer died due to lightning strike

Chitrakoot News: बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Fri, 23 May 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to lightning strike
रामबदन वर्मा - फोटो : रामबदन वर्मा
चित्रकूट। आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से घुरेहटा गांव में पीएम आवास में पन्नी डालकर रह रहा मजदूर झुलस गया। घर में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आवास पर छत पड़ गई होती तो शायद जान न जाती। सूचना पर गुुरुवार की सुबह राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाॅक क्षेत्र के घुरेहटा निवासी गंगासागर वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी। आंधी से भाई रामबदन वर्मा (32) के आवास पर छत की जगह पड़ी पन्नी उड़ गई थी। इससे पानी नीचे आने लगा था। भाई ऊपर चढ़कर पन्नी सही करने गया था। अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से भाई नीचे गिर गया, जिससे मौत हो गई। घटना से भाई की पत्नी प्रेमा, बेटी शिवानी, शिवदेवी, रितिका, रिया और महक बदहवास हैं। सूचना पर गुरुवार को नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। एसडीएम सौरभ यादव ने बताया कि राजस्व टीम गांव भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छत पड़ी होती तो बच सकती थी जान
गंगासागर ने कहा कि भाई रामबदन को कुछ माह पहले पीएम आवास मिला था। वह पुराने कच्चे घर को गिराकर नया आवास बनवाया रहा था। दीवारें खड़ी हो गई थीं, लेकिन छत नहीं पड़ पाई थी। पन्नी डालकर परिवार के साथ रहता था। बताया कि छत पड़ गई होती तो शायद भाई की जान नहीं गई होती। बताया कि भाई ने आवास की छत डलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed