{"_id":"6ab80042f4558c80ca065d9d","slug":"kutcha-houses-collapsing-due-to-rain-many-families-rendered-homeless-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136855-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से गिर रहे कच्चे मकान, कई परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से गिर रहे कच्चे मकान, कई परिवार बेघर
Sat, 26 Sep 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 24 श्याम मूरत गौतम का मकान। संवाद
मानिकपुर/राजापुर (चित्रकूट)। जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार भीषण बारिश ने गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कच्चे मकान एक-एक कर गिर रहे हैं। घर गिरने से कई परिवार बेघर हो गए हैं और उन्हें पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है।
विकास खंड मानिकपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बराहमाफी गांव में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। तीन दिन के अंतराल में यहां चार कच्चे घर जमींदोज हो गए। श्याम मूरत गौतम, श्रवण कुमार गौतम, रामचंद्र पांडेय और लल्लू राम गुप्ता के कच्चे मकान बारिश में गिर गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि संबंधित राजस्व कर्मियों को भेजकर सत्यापन करवाया जाएगा।
उधर, राजापुर नगर पंचायत के काशी नगर वार्ड नंबर-दो में भी शुक्रवार रात करीब एक बजे कई कच्ची दीवारें गिर गईं। काशी नगर निवासी माया देवी ने बताया कि दिन-रात हो रही बारिश के कारण उनकी कच्ची दीवार अचानक गिर गई।
विज्ञापन
वहीं लंबे समय से झोपड़ी बनाकर जीवन-यापन कर रहीं सीता देवी ने बताया कि माया देवी की दीवार उनकी झोपड़ी पर गिर गई। इससे गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह सुरसतिया, कौशल्या और अंगूरी के भी घर बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।