{"_id":"1ccaca5807fabef0c6f756456e86314f","slug":"kunckr-killing-of-accountants-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की पत्थरों से कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल की पत्थरों से कूंचकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 08 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोहदा गांव में गुरुवार रात लेखपाल की
विज्ञापन
पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव पशुबाड़े में मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आशनाई के क्लू
पर भी जांच कर रही है।
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बर्राव के मूल निवासी लेखपाल गऊलाल (55) का परिवार खोही में रहता है। वह करीब ढाई साल से लोहदा ग्राम पंचायत में तैनात थे। वह इसी गांव के कल्लू तिवारी के घर में रहते थे। गुरुवार रात पत्थरों से कूंच कर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्यारों ने शव पास ही स्थिति पशुबाड़े में फेंक दिया। कुछ देर बाद किसी ने पशुबाड़े में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में कल्लू तिवारी ने बताया कि गुरुवार को लेखपाल ने घर में कपड़े आदि धोए थे।
जब खाने के लिए उनको तलाशा गया तो शव घर के बाड़े में मिला। सिर पर पत्थरों से वार के गंभीर निशान थे। पूरे शरीर में भी चोटें थीं। मोबाइल भी गायब था। एक चप्पल भी नहीं थी। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था।
एसओ मनीष कुमार न बताया कि लेखपाल के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांव में रंजिश, अवैध संबंध सहित विभिन्न मुद्दों को ध्यान में रखकर तहकीकात कर रही है।