फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kol tribals demand rights

कोल आदिवासियों ने मांगे अधिकार

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kol tribals demand rights
कलेक्ट्रेट परिसर में वनाधिकार दिलाने की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

जंगल के आसपास रहने वाले कोल आदिवासियों ने वन उपज समेत कई मूलभूत अधिकार दिलाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मनगवां से कलेक्ट्रेट आए ग्रामीणों ने बताया कि वन उपज पर कोल आदिवासियों का ही अधिकार है। वन अधिकार समिति ने इसे लागू भी किया है लेकिन वन और पुलिसकर्मी आए दिन आदिवासियों को जंगल जाने से रोकते हैं।

विज्ञापन


फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी भी देते हैं। अन्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर न होने पर समुदाय वन उपज से ही परिवार का भरण पोषण करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ वन समितियों में आदिवासियों को पद तो मिला है लेकिन अधिकार नहीं मिला। आदिवासियों के काम में अड़ंगा लगाया जाता है। ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन देकर समितियों के अधिकार दिलाने की मांग की। इस मौके पर मुन्नालाल मवासी, राजकिशोर, तीरथ प्रसाद, राजा कोल, फुलसरिया, राजकली, सुमित्रा, फुलिया, कलमतिया और चुनकी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed