फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kishoriyon se majadooree ke badale yaun shoshan ke aarop mein raajy baal adhikaar sanrakshan aayog ne kee jaanch

किशोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण के आरोप में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की जांच

Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
kishoriyon se majadooree ke badale yaun shoshan ke aarop mein raajy baal adhikaar sanrakshan aayog ne kee jaanch
भरतकूप में जांच करने पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप इलाके के आसपास के गांवों की पत्थर खदानों में काम करने वाली किशोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण के आरोप में शुक्रवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच पड़ताल की। टीम में शामिल डॉ. शुचिता चतुर्वेदी, डॉ. नीता साहू व जया सिंह दोपहर को पीड़ितों की बस्ती में पहुंचीं। महिलाओं और किशोरियों से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की। समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। ऑडियो-वीडियो फुटेज का मिलान किया गया। टीम सदस्यों ने बताया कि स्थानीय भाषा समझने में दिक्कत आई है।
विज्ञापन

टीम सदस्य पीड़ित परिवारों से वार्ता के बाद मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि अभी इस मामले मेें कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्रथम दृष्टया प्रशासन की भूमिका संदिग्ध नहीं है। समिति का गठन कर जांच कराई जा रही है। मौके पर अधिकारी पहुुंचे हैं। फिर भी जांच हो रही है। प्रशासन की रिपोर्ट मिलाकर राष्ट्रीय बाल आयोग की कमेटी को भेजी जाएगी। टीम सदस्यों ने बताया कि स्थानीय भाषा का अर्थ समझ में नहीं आया है। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। वीडियो की आवाज और फोटो का मिलान किया गया। लॉकडाउन के चलते टीम को फिलहाल लखनऊ जाना होगा। एक सप्ताह के अंदर टीम दोबारा जांच पड़ताल कर सकती है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला श्रम अधिकारी दुष्यंत कुमार, खनिज अधिकारी सनी कौशल और लेखपाल जगन्नाथ सिंह को समस्याओं का निराकरण करने के निर्र्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed