{"_id":"6a4955ecbec9e887c6099767","slug":"kisan-sabha-staged-a-protest-over-the-theft-of-donation-funds-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-133282-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चंदा चोरी पर किसान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चंदा चोरी पर किसान सभा ने किया प्रदर्शन
Sun, 05 Jul 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश किसान सभा ने शहर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर तहसील परिसर में सभा की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर तहसील में एसडीएम को दिया। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्रा ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के संचालक और कर्मचारियों ने धनराशि की हेराफेरी कर चोरी की है। मिश्रा ने यह भी कहा कि चोरी को बढ़ावा देने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने दान की गई धनराशि की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की। संयुक्त मंत्री पूनम वर्मा ने अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संचालकों की सीबीआई जांच कराने की बात कही। इस मौके पर राजाराम, शिव प्रसाद, गायत्री, राजा आदि मौजूद रहे।