फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   killed his wife by beating him with a stick

डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला

Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
killed his wife by beating him with a stick
फोटो -11- महिला की हत्या के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमपुर गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बरमपुर गांव में देवकुमार उर्फ दद्दू मजदूरी करता है। शराब की लत के कारण उसका पत्नी से आएदिन झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात भी उसका पत्नी फूलकुमारी (28) से झगड़ा हुआ। पति देवकुमार ने डंडे से फूलकुमारी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग शव को घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका फूलकुमारी का मायका बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मडैयन गांव में है। सूचना पर मृतका के पिता राजेंद्र्र प्रसाद व अन्य लोग बरमपुर पहुंचे। पति समेत उसके दो भाइयों पर फूलकुमारी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। शव को बिना पोस्टमार्टम गांव लाकर अंतिम संस्कार कराने का विरोध किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी की थी। दामाद आए दिन पुत्री की पिटाई करता था। तीन माह पहले पुत्री को बेरहमी से पीटने के बाद गांव के नजदीक फेंक गए थे। सुलह समझौते के बाद दोबारा ससुरालीजन ले गए और पीट-पीट कर हत्या कर दी।

मृतका के एक पुत्र, दो पुत्री है। मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed