फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kidnapping: Family unable to recover from terror, dissatisfied with police action

अपहरण: दहशत से उबर नहीं पा रहा परिवार, पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट

Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping: Family unable to recover from terror, dissatisfied with police action
चित्रकूट। बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे आयुष केसरवानी (13) के अपहरण और हत्या के बाद से परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल है। परिवार अभी तक न तो गम न ही दहशत से उबर पाया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने पुलिस पर मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस अब तक घटना में शामिल अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है जिससे परिवार को खतरा है।
विज्ञापन

आयुष का बृहस्पतिवार की शाम को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं और घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मृतक आयुष के पिता अशोक केसरवानी ने बताया कि आरोपी दूसरे समुदाय से हैं और उन्होंने रुपये के लिए नहीं, बल्कि खुन्नस निकालने के लिए उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने कल्लू को मुठभेड़ में मार गिराया है और इरफान को गोली लगी है। परिजनों का आरोप है कि इरफान का बचना संदेह पैदा करने वाला है। पुलिसकर्मी का असलहा छीनने के बाद भागे तो दोनों ही थे। कल्लू पर पुलिस का निशाना नहीं चूका, उसे तीन गोलियां लगीं। इरफान पर कैसे निशाना चूक गया।
विज्ञापन


वहीं परिजनों का कहना है कि शुक्रवार भोर पहर हुई मुठभेड़ के बाद से अब तक पुलिस इरफान के अन्य साथियों का सुराग भी नहीं लगा सकी है। इससे परिवार को लोगों में दहशत है। उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं दी गई है कि इरफान से पूछताछ में क्या सामने आया। जबकि नियमानुसार पुलिस को इस बारे में अवगत करना चाहिए था। परिजनों का आरोप है कि जिस मोबाइल और सिमकार्ड का इस्तेमाल किया गया उनके आरोपियों से कनेक्शन अब तक पुलिस नहीं खंगाल सकी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed