{"_id":"612cd6358ebc3e7a0a7d364e","slug":"kidnapped-teenager-caught-along-with-accused-from-bihar-chitrakoot-news-knp6490665114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी को आरोपी समेत बिहार से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी को आरोपी समेत बिहार से पकड़ा
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र की एक किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस टीम ने बिहार से किशोरी समेत मुख्य आरोपी व उसके साथियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से घर से ले जाए गए सोने-चांदी के आभूषण भी मिले है।
सोमवार को एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पीड़ित पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चौकी क्षेत्र निवासी कुर्बान अली उर्फ बड़ा मुन्ना उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। पुत्री घर में रखे जेवरात भी साथ ले गई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुर्बान अली व सहयोगी यूसुफ, अरविंद सोनी ,उमेश निवासी नारायणपुर थाना नौतम जिला सिवान बिहार, सुमित सोनी निवासी सीतापुर को गिरफ्तार कर किशोरी को पकड़ा है।
एसपी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर थे। अपने मोबाइल के नंबर व व्हाटसअप चैट को डिलीट कर देते थे। पुलिस टीम इन्हें पकड़ने बिहार गई थी तो किशोरी को लेकर दो मुख्य आरोपी भाग निकले थे लेकिन एक दिन बाद उन्हें पकड़ लिया गया। जिले से भागने के पूर्व किशोरी के जेवर जिन दुकानों में बेचा था और वाहन उपलब्ध कराया गया था उन्हें भी पकड़ा गया है। किशोरी का मजिस्ट्रेटी बयान होना है। फिलहाल उसके परिजनों ने उसे नाबालिग बताया है। ऐसे में मुख्य आरोपी पर कुछ और धाराएं बढ़ सकती हैं।