{"_id":"5f230e698ebc3e63c87bd329","slug":"khulee-jagah-na-karen-jaanavaron-kee-kurbaanee-deeem-chitrakutt-news-knp5742024184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली जगह न करें जानवरों की कुर्बानी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली जगह न करें जानवरों की कुर्बानी: डीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में रक्षाबंधन व बकरीद पर्व को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दें। न ही खुले में कुर्बानी दी जाए।
डीएम ने कहा कि बकरीद और रक्षाबंधन पर्व पर भाईचारा बनाए रहें। मांस के आदान-प्रदान पर प्रतिबंध रहेगा। कुर्बानी घरों में करें। अपशिष्ट को डस्टबिन में रखें। नगर पालिका की गाड़ी आने पर अपशिष्ट डाल दें। या गड्ढा खोदकर दबा दें। संक्रमण को रोकने के लिए फागिंग और सफाई कराई जा रही है। ईदगाह और मस्जिद बंद रहेंगी। यहां नमाज नहीं होगी। मस्जिदों में पांचों पहर अजान के समय लोगों को जागरूक किया जाए।
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि त्योहारों को देखते हुए विद्युत व्यवस्था अबाध रूप से संचालित रहे। फाल्ट आने पर तत्काल ठीक कराया जाए। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहे। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक से सभी जगह मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, मऊ राजबहादुर, मानिकपुर संगमलाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।