फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur easily defeated Datia

कानपुर ने आसानी से दतिया को हराया

Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur easily defeated Datia
फोटो- 12- क्रिकेट टूर्नामेंट में दतिया के गेंदबाज की गेंद पर शाट लगाता कानपुर का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप में शनिवार को कानपुर व दतिया मप्र के बीच मैच हुआ। इसमें दिव्यांश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कानपुर ने दतिया को आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को हुए मैच में कानपुर टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 194 रन बनाए। बल्लेबाज दिव्यांश यादव ने 64, विनायक 21, जितेश 34, सुमित ने 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दतिया टीम ने पहले दस ओवर तक अच्छा मुकाबला किया, लेकिन अचानक मध्य क्रम ढहने से पूरी टीम 136 रन बनाकर आलआउट हो गई। बल्लेबाज सूर्यभान 44, दिलीप 30, नागेंद्र 17, संकुल ने 11 रन बनाए। कानपुर के दिव्यांग यादव मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के अंपायर लोकेश, मो इरफान, स्कोरर विजय भारद्वाज, कमेंट्री की भूमिका आस्ट्रेलिया ने निभाई। प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार को ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच बरुआ सागर बनाम ग्वालियर के मध्य होगा। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, आनंद पटेल, करन, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed