फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Joined hands in the genders of disabled

नि:शक्तजन युवक-युवतियों ने थामा हाथ

Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Joined hands in the genders of disabled
विवाह मंडप में जाने को तैयार दुल्हे - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक संस्था ‘दृष्टि’ के परिसर में अखिल भारतीय युवक-युवती विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें आधा दर्जन नि:शक्त युवक-युवतियों का विधि विधान से शादी हुई।
विज्ञापन


संस्था परिसर में गायत्री परिवार के श्रवण कुमार गुप्ता ने विवाह और नगर के काजी सरफराज अहमद ने एक जोडे़ का निकाह कराया। गुरुग्राम के आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माता डा. केके अग्रवाल परिवार सहित आए और वर एवं व वधू को आशीर्वाद व उपहार दिया। मुंबई के मुरलीधर बुंदेलखंडी व मुकेश रेजा ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सांसद भैंरों प्रसाद मिश्रा व पूर्व जिला जज तथा लोक अदालत के अध्यक्ष शक्तिकांत ने कहा कि दृष्टि बाधितों का सामाजिक स्वावलंबन सामान्य व्यक्तियों की ही तरह समाज की अनिवार्य आवश्यकता है।

संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता एवं संरक्षक केजी गुप्ता ने बताया संस्था विगत बारह वर्षों से आयोजित होने वाला यह विवाह कार्यक्रम नेत्रहीन युवक व युवतियों के सामाजिक स्वावलंबन एवं सुरक्षा की दृष्टि से कराया जाता है। इस मौके पर मंजू केशरवानी, सरिता अग्रवाल, अनीता सिंह, मीरा श्रीवास्तव, जयश्रीजोग, रंजना उपाध्याय ,भालेन्दु सिंह, वर्षा गुप्ता, बलबीर सिंह, विजयचंद गुप्ता, हरिश्चन्द्र सोनी, लक्ष्मण दास, संतोष बंसल, राजेश दुबे, सिद्धार्थ गुप्ता, अनूप गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रयाग नारायण अग्रवाल, पंकज दूबे व बसंत लाल आदि रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर रींवा की सीमा का विवाह विनोद कुमार अलीगढ़, हजयनपुर की फूलमती का विवाह चन्द्रलेश चायल, कौशाम्बी की पूनम का विवाह अजुहा के अनिल, सिराथू की सुनीता का विवाह भरवारी के घनश्याम, मूरतगंज की संजू रैदास का विवाह साईंगंज केे पप्पू रैदास और बिंदकी की  खलीफुन बेगम का विवाह हमीरपुर के बदलू बेहना के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed