{"_id":"ecfe02262216a668b5474d1b79656cd9","slug":"jila-hospital-becomes-refral-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिला अस्पताल तो बस रिफर सेंटर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिला अस्पताल तो बस रिफर सेंटर’
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Wed, 20 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बुधवार को जिला अस्पताल का मुआयना किया। उन्होंने यहां साफ सफाई न होने और अन्य समस्याओं पर नाराजगी जताई। कहा कि मैं समय-समय पर मुआयना करूंगा और अस्पताल की बदहाली पर शासन को लिखूंगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल तो बस रिफर सेंटर बन गया है। यहां से ज्यादा मरीज तो निजी अस्पताल में मिल जाएंगे।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि उनको लंबे समय से जिला अस्पताल में अनियमितताओं और जिम्मेदारों की लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर उन्होंने बुधवार को जिला अस्पताल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस पीडी चौधरी से व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा। जिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधितों से सफाई कराने को कहा। जच्चा बच्चा वार्ड में वसूली, खाना नाश्ता में समय की अनिश्चितता आदि पर भी सुधार को कहा है। साथ ही भरोसा दिया है कि पैसे की कमी को वह अपनी निधि से दूर करने की कोशिश करेंगे। सांसद के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश खरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन