फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jhansi-Mirzapur highway is a stain on the dignity of Shri Ram's Tapobhoomi, commuters are troubled by potholes.

Chitrakoot News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे श्रीराम की तपोभूमि की गरिमा पर दाग, गड्ढों से यात्री परेशान

Tue, 07 Apr 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Mirzapur highway is a stain on the dignity of Shri Ram's Tapobhoomi, commuters are troubled by potholes.
फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि का नाम आता है तो एकाएक मस्तिष्क में साफ सुधरी तस्वीर कौंधती है, लेकिन जब झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर प्रयागराज दिशा की ओर से धर्मनगरी में कर्वी नगर की सीमा खोह में दाखिल होते हैं तो तस्वीर धुंधली दिखती है। खोह क्षेत्र की क्रॉसिंग के आसपास गड्ढायुक्त हाईवे उनका स्वागत करता है। खोह क्रॉसिंग से धनुष चौराहा तक हाईवे इतना खराब है कि यह पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इससे धर्मनगरी की प्रतिष्ठा पर असर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मंगलवार को चित्रकूट शहर के बीच से गुजरे झांसी-मिर्जापुर हाईवे की पड़ताल की। खोह क्रॉसिंग से धनुष चौराहा तक करीब पांच किमी सफर किया तो इस यात्रा में वो पस्त हो गए। करीब पांच किमी हाईवे की सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे नजर आए हैं। प्रयागराज की ओर से आने वाले यात्रियों को खतरनाक गड्ढों का सामना करना पड़ता है। खोह क्रॉसिंग से पहले और बाद की सड़क बेहद खराब है। करीब 100 मीटर की सड़क पर 50 से ज्यादा गड्ढे होंगे। क्रॉसिंग से आगे और महज 50 मीटर दूर खोह तिराहे से पहले भी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखते हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों और श्रद्धालुओं को हिचकोले खाते हुए यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन








झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर खोह स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या पहले से परेशान किए थे, लेकिन अब इस हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे उनका दर्द और बढ़ा रहे हैं। - विकास पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन








यह हाईवे सफर में लोगों को सुविधा देने के बजाय परेशानी बढ़ा रहा है। इससे उनका सफर कांटों भरा रहता है। इन गड्ढों से वाहन तो खराब होते हैं, शरीर शरीर में दर्द अलग बढ़ रहा है।- वीरेंद्र सिंह।




बोले जिम्मेदार------



चित्रकूट शहर में पिछले वर्ष झांसी-मिर्जापुर हाईवे का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था लेकिन कुछ कमियों के चलते उसे वार्षिक बजट में शामिल नहीं किया जा सका था। इस वर्ष भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। -अखंड प्रताप सिंह, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग।

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

फोटो 07सीकेटीपी 01 विकास पांडेय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed