फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jewellery worth Rs 5 lakh along with cash stolen from home

Chitrakoot News: घर से नकदी सहित पांच लाख के जेवर पार

Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 5 lakh along with cash stolen from home
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरो पागा में शनिवार की रात को चोरों ने एक घर से नकदी सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद से पूरे शहर में डर का माहौल हो गया। पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

भैराे पागा निवासी देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वह रात को परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते से चोर अंदर घुसे और कमरे में आलमारी में रखे 65 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरत उठा ले गए। रविवार की सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट टीम भी पहुंची। बताया कि वह फल मंडी में मुनीम का काम करता है। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचे। जांच में पता चला कि नकदी व जेवर मिलाकर पांच लाख रुपये का सामान गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed