फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jewellery worth Rs 3.50 lakh stolen from Hanuman temple

Chitrakoot News: हनुमान मंदिर से 3.50 लाख के जेवर चोरी

Mon, 16 Mar 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 3.50 lakh stolen from Hanuman temple
फोटो- 16सीकेटीपी 21 परसौंजा का हनुमान मंदिर। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र परसौंजा के हनुमान मंदिर (अंकेलवा बाबा मंदिर) में रविवार की रात को चोरों ने सोने, चांदी के जेवर चोरों ने पार कर दिया। सुबह पुजारी को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रात में मंदिर का दरवाजा बंद कर कमरे में सो गए थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि मंदिर का गेट खुला था। नहाने के बाद अंदर गए तो हनुमान मंदिर के सिर से चांदी के मुकुट, गदा, पान के पत्ते की माला, सोने का लॉकेट, घंटे गायब थे। तुरंत ग्रामीणों को मंदिर में चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहाड़ी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और चोरी के संबंध में जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर से चोरी हुए जेवर की करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत आंकी जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed