{"_id":"66a3fc2ba53ab3920f0967a4","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-recovered-from-a-thief-who-escaped-from-police-custody-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108490-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुलिस अभिरक्षा से भागे चोर से लाखों के जेवर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुलिस अभिरक्षा से भागे चोर से लाखों के जेवर और नकदी बरामद
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अभिरक्षा से भागे चोरी के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। उसके कब्जे से बुलेट, तमंचा और चोरी किए गए लाखों के जेवर व नकदी बरामद हुई है। चोर ने तीन स्थानों कर्वी, भरतकूप और रैपुरा में सहयोगी के साथ चोरी की बात कबूल की है। उसका साथी फरार है।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कालूपुर गांव के मोहम्मद सईम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल की रात उसके घर से चोरों ने सोने- चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी चुरा ली थी। विवेचना के दौरान एसओजी व कोतवाली टीम ने 24 जुलाई की रात बघौड़ा तालाब के पास मनकुवार मऊ निवासी शिवबली को पकड़ा था। मौके से उसका साथी गांव का ही बबलू पासी भाग निकला था। उसी रात कोतवाली से शिवबली भाग निकला था। इस मामले में एक सिपाही और एक होमगार्ड को निलंबित किया गया है।
एसपी ने बताया कि एसओजी प्रभारी एमपी सिंह व कोतवाल उपेंद्र सिंह की टीम ने 25 जुलाई की रात उसे लोढ़वारा गांव के मार्ग से उसे फिर पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक (बुलेट), सोने चांदी के जेवर व दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसने कबूल किया है कि कालूपुर पाही, लालापुर व पहरा में चोरी की थी। दोनों चोरों ने माल व नगदी का बंटवारा किया था। अपना हिस्सा शिवबली बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया था। बताया कि एक स्थानीय निवासी से मांगकर बुलेट लेता था और इसी से जाकर चोरी करता था।