{"_id":"683ca05a8059ad68fe004d34","slug":"jewellery-and-cash-worth-55-lakh-stolen-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-116469-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सेवानिवृत्त लेखपाल के घर से जेवर-नकदी सहित 55 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सेवानिवृत्त लेखपाल के घर से जेवर-नकदी सहित 55 लाख की चोरी
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत कस्बे के वार्ड नंबर तीन में सेवानिवृत्त लेखपाल के घर से चोरों ने नगदी सहित सोने, चांदी के करीब 55 लाख रुपये जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
वार्ड नंबर तीन गोस्वामी नगर निवासी अजय पांडेय ने बताया कि शनिवार को बहन मंजूषा मिश्रा व परिजनों के साथ छत में सोने चले गए थे, लेकिन छत का दरवाजा खुला रह गया था। जहां चोर सीढी के रास्ते नीचे उतरे और कमरे में रखी आलमारी का ताला खोलकर एक लाख नगद और करीब 54 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। सुबह छत से नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
एएसपी सत्यापाल सिंह, सीओ जयकरण सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि इसके पहले भी 12 मार्च को उनके घर में चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।