{"_id":"57ffdc244f1c1b4b2c28e5eb","slug":"jana-baby-girl-at-the-hospital-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अस्पताल गेट पर जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अस्पताल गेट पर जना बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शिवरामपुर से रेफर होकर आई प्रसूता को जिला अस्पताल में भी भर्ती करने से मनाकर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। अस्पताल गेट पर एंबुलेंस का इंतजार करते समय प्रसूता ने बच्चा जना। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को वार्ड में लाकर भर्ती कर लिया। प्रसूता के परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को सदर ब्लाक के बिहरवां के अमरवां पुरवा की सुनैना उर्फ सोनिया पाल पत्नी विनोद कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसे पीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
देर रात को जिला अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि मौजूद स्टाफ ने पर्चा देखकर बताया कि प्रसूता के आंत का आपरेशन हो चुका है जिससे डिलीवरी में कठिनाई होगी। इसके बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। रात को ही वह अस्पताल गेट पर एंबुलेंस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
तभी उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होते ही स्टाफ ने दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया। इस मामले में सीएमएस डा. एनके गुप्ता ने बताया कि प्रसूता की हालत नाजुक थी। जिससे रेफर किया गया था। फिलहाल मौजूद स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। प्रसूता को लेकर परिजन गुरुवार की सुबह बिना कुछ बताए गांव चले गए।