{"_id":"66ddfcafaef346418a0a3db4","slug":"jalyatra-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109406-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल के प्रति जागरूकता जरूरी : उमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल के प्रति जागरूकता जरूरी : उमाशंकर
विज्ञापन
मऊ। पद्मश्री उमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में जल कोष यात्रा के दौरान मऊ में पानी की पाठशाला आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है। जल ही जीवन है, जल अनमोल है, जल विलक्षण है। धर्म के आधार पर केवल पानी ही पवित्र करता है। पानी के प्रति सभी अभी से जागरूक हों अन्यथा आने वाले दिनों में बहुत परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया के जितने पुराने नगर हैं, वह सब नदियों के किनारे बसे हैं। दुनिया के हर चीज का तापमान पानी के तापमान के मानक से नापा जाता है। आज के युग का सर्वाधिक चर्चित शब्द जल है। जल राष्ट्रीय संपदा है।अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के पहले कई लाख तालाब, कुए जिंदा थे। तालाबों, कुओं को कोई अनुदान सरकार से नहीं मिलता था।
समाज साफ सफाई रखवाली समुदाय के आधार पर करता था। पानी बनाया नहीं जा सकता केवल बचाया जा सकता है।जल बचेगा तब वृक्ष होंगे, वृक्ष होंगे तो वर्षा होगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मऊ रामजी मिश्रा, समाजसेवी सुंदरलाल सुमन, खंड विकास अधिकारी रामनगर ओम प्रकाश यादव, पानी पाठशाला अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी प्रोग्राम लखनऊ साकेत श्रीवास्तव, बीडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह, अटल भूजल योजना चित्रकूट नोडल अधिकारी सौरभ सरोज आदि मौजूद रहे।