फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jaivik kheti ke liye kisanon ko karen prerit

चित्रकूट: जैविक खेती के लिए किसानों को करें प्रेरित

Fri, 25 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
jaivik kheti ke liye kisanon ko karen prerit
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण, आत्मा गवर्निंग बोर्ड, कृषि कार्यों व राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने कहा कि किसानों को रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही एक अक्टूबर से फसल बीमा, खाद व बीज वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चना, मसूर, सरसों व मटर के बीज का एक अक्टूबर से वितरण शुरू कराएं। इससे उर्वरक की उपलब्धता बनी रहे।
उप निदेशक कृषि तथा कृषि विज्ञान गनीवां के वैज्ञानिकों से कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित करें। कार्यक्रम आयोजित कर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीटी के माध्यम से कृषि विभाग की जो योजनाएं संचालित हैं, उनका समय से किसानों को भुगतान कराया जाए। जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए हैं उन्हें लाभ दिलाया जाए।

साथ ही प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान एवं महाभियान योजना का लाभ दिलाएं। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश कुमार पाठक, भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु पांडेय, प्रथम हरिराज व द्वितीय बाल गोविंद सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed