फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jagad guru rambhadracharya webinar in chitrakoot

बंदिश से वंदना का निर्माण करें संगीत प्रेमी, वेबिनार में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
jagad guru rambhadracharya webinar in chitrakoot
चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने की। वेबिनार की संयोजक डा. ज्योति विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

संगीत विभाग के इस वेबिनार में आजीवन कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के संगीत से प्रेरणा मिलती है कि संगीत को बंदिश से वंदना की तरफ बढ़ाना चाहिए। कहा कि बैजू बावरा ईश्वर के लिए गाते थे और तानसेन मनुष्य के लिए गाते थे। संगीत पहले भी था अब भी है। पहले संगीत था फिर राग बनाए गए।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर डा. गोपाल कुमार मिश्र ने बताया कि 12 से डेढ़ बजे तक प्रथम तकनीकी सत्र हुआ। इसमें केलिफॉर्निया यूएसए अमेरिका इंटरनेशनल संगीत संकल्प की को फाउंडर डा. योगिता बोस मंडल ने अपने विचार रखे। ग्रामोदय विवि के संगीत विभागाध्यक्ष ने अध्यक्षता की। काशी हिंदु विवि के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स संकाय के संगीत प्रोफेसर ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डा. मनीष कुमार, डा स्नेहाशीष दास अमरावती, डा. केए चंचल, पं. केशव रघुनाथ, डा. रुचि मिश्रा, डा. स्नेहादास, डा. विवेक फर्नाडिंस, कुलसचिव डां महेंद्र कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्र, पीआरओ एसपी मिश्रा सहित शिक्षक, कर्मचारीगण, प्रतिभागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed