फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jabalpur defeated Bahraich in a one-sided match

Chitrakoot News: एकतरफा मुकाबले में जबलपुर ने बहराइच को दी शिकस्त

Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur defeated Bahraich in a one-sided match
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप में शुक्रवार को जबलपुर और बहराइच के बीच मैच खेला गया। जबलपुर के बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी कर मैच को एकतरफा कर दिया। बहराइच को 164 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में चार विकेट खोकर 265 रन बनाए। ब्रजेश पटेल ने 75 गेंद पर 130 रन और अमन ने 64 गेंद पर 95 रन की पारी खेली। बहराइच की ओर से प्रमोद ने तीन विकेट और युवराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच की पूरी टीम 20.5 ओवर में 101 रन ही बना सकी। अनुज ने 18 और शाद ने 28 रन बनाए। गेंदबाज सन्नी ने तीन, पायलट ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच जबलपुर के ब्रजेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंपायर शाहनवाज हुसैन और आशुतोष त्रिपाठी रहे। अतिथि के रूप में मोहम्मद शहजादे, अशोक देवगन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्कोरर सौरभ नाहर, कमेंटेटर लोकेश सिंह, विजय भारद्वाज, आदेश, अनुराग, फिरोज अंसारी, रानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed