{"_id":"60f712c18ebc3e6d790240f7","slug":"investigation-team-reached-the-mountains-to-find-evidence-chitrakoot-news-knp6414380139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों के पास पहुंची जांच टीम, सबूत की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों के पास पहुंची जांच टीम, सबूत की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। हाईवे पर भरतकूप थानांर्तगत आर्यावत बैंक के सामने डंपर व बाइक की टक्कर में शहडोल के एक मजदूर की मौत व दूसरे के घायल होने के मामले में अभी जिला प्रशासन भी पूरी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाया है। मामले की जानकारी होते ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सदर एसडीएम से जांच कराने को कहा है। इसके बाद सीओ व जिला खनिज अधिकारी की टीम भरतकूप के कई पहाड़ से लेकर घटनास्थल पर जाकर पूछताछ कर रही है। टीम ने यही बताया कि अभी जानकारी जुटाई जा रही है। सदर एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि प्रयागराज में भर्ती घायल से पूछताछ के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
पत्थर तुड़ान व ढुलान का काम करने वाले शहडोल के दो मजदूर रसूल अहमद व नीलू के साथ घटित घटना को लेकर इनके परिजन अभीतक सामने नहीं आये हैं। देर रात मौके पर सीओ शीतला प्रसाद पांडेय व जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल गए हैं। कई पहाड़ से लेकर अन्य स्थानों पर जांच पड़ताल व पूछताछ की लेकिन किसी ने अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी है।
बाइक का नंबर चित्रकूट का
चित्रकूट। पुलिस के अनुसार उस स्थान पर ही नीले रंग की टूटी बाइक पड़ी मिली है। जिसे पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। इस बाइक का नंबर चित्रकूट जिले का है। जिस पर बताया गया कि जिस स्थान पर मजदूर काम करते थे वहां के मुंशी की बाइक लेकर जा रहे थे।