फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Investigation begins into fraud in electricity bills

Chitrakoot News: बिजली के बिलों में हेराफेरी मामले की जांच

Wed, 06 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins into fraud in electricity bills
चित्रकूट। राजापुर में दस लाख के बिल को पचास हजार और सवा तीन लाख के बिल को डेढ़ हजार रुपये से भी कम में जमा कराने के मामले को बिजली विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। एमडी के निर्देश पर एसई ने अधिशासी अभियंता समेत दो सदस्यीय जांच टीम गठित की हैं। संबंधित रिकार्ड कार्यालय मंगाए गए हैं। इसी बीच राजापुर के दो क्लर्क को भी हटाया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला में पांच अगस्त के अंक में दस लाख का बिल 50 हजार तो तीन लाख का डेढ़ हजार रुपये में निपटाया शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जांच शुरु की गई है। एमडी आगरा पंकज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट चित्रकूट कार्यालय से मांंगी गई है। ऑनलाइन होने वाले काम के विवरण का मिलान किया जारहा है।
विज्ञापन

चित्रकूट के एसई आरके यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरु की गई है। दो सदस्यीय टीम एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगी। प्रथम दृष्टया ऑनलाइन बिल सुधार और घपले को लेकर अधिशासी अभियंता शिवकुमार पर आरोप लगे हैं। उनसे पूरे रिकार्ड मंगाए गए हैं। कार्यालय में दो क्लर्क विनोद कुमार व गोविंद भारती को शिकायत के आधार पर हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग बेवजह फंसा रहे हैं
अधिशासी अभियंता शिवकुमार ने बताया कि उनके खिलाफ विभाग के कुछ लोग ही बेवजह आरोप लगा रहे हैं। लापरवाही पर कई क्लर्क व अन्य कर्मचारियों की शिकायत हुई तो वह सब मिलकर उन्हें फंसा रहे हैं। जो रिपोर्ट मांगी गई है वह भेज रहेहैं। एक क्लर्क अवकाश पर है इससे ऑनलाइन पूरा डॉटा अभी सामने नहीं आया। दो दिन में भेज दिया जाएगा।

इनसेट
कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की
कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पंकज मिश्रा ने बताया कि विभाग में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ता बिल सुधरवाने के लिए भटकता रहता है। पहुंच वाले और रिश्वत देने वालों का काम आसानी से हो रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed