फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Inundation of faith in temples, girls were fed

Chitrakoot News: मंदिरों में आस्था का सैलाब, कन्याओं को कराया भोज

Fri, 31 Mar 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inundation of faith in temples, girls were fed
चित्रकूट/राजापुर/बरगढ़/मऊ/ मानिकपुर। नवमी को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। भक्तों ने मंदिरों के बाहर दही-जलेबी और हलवा-पूड़ी का प्रसाद कन्याओं को बांटा।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन भगवती के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री का दर्शन पूजन व उपासना भक्तों ने किया। सुबह से ही शहर के शंकर बाजार, काली देवी मंदिर, सहित जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। कई परिवारों ने बच्चों का मंडन संस्कार कराया। सुबह से ही भीड़ रही। जगह - जगह कन्या भोजन का आयोजन किया गया। देवी मंदिरों में पूरे दिन घंटे घडिय़ाल गुजते रहे। कई स्थानों पर अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरगढ़, मऊ, मानिकपुर, सरैंया, राजापुर, पहाड़ी, शिवरामपुर, रामनगर, भरतकूप व खोही में भी नवमी परंपरागत तरीके से मनाई गई। संत लवलेश दीक्षित ने बताया कि अंतिम दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री के दर्शन करने से इनकी कृपा से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने से महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed