{"_id":"3d256be3c5d703882ce2de53e6c07e82","slug":"insurance-companies-are-doing-fraud-with-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को ठग रहीं बीमा कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को ठग रहीं बीमा कंपनियां
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए चल रहा भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल किसानों ने बीमा कंपनियों पर ठगी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से ओला और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
धरने में शनिवार को टिटिहरा के ग्रामीणों ने भागीदारी की। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि दैवीय आपदा पीड़ित किसानों को बीमा कंपनियां भी परेशान कर रही हैं। जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र के 900 करोड़ रुपये की मदद में प्रशासनिक अधिकारी अड़ंगेबाजी लगा रहे हैं। युवा भाजपा नेता सौरभ जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार 300-300 रुपये के चेक देकर किसानों का मजाक उड़ा रही है।
विज्ञापन
धरने में नीरज शुक्ला, मनोज कुशवाहा, दिनेश तिवारी, नवीन, काशी प्रसाद करवरिया, देवकांत, दशरथ प्रजापति, कुसुमा, भगवानदीन यादव, मिश्रीलाल रैदास, उधौ उपाध्याय, राजू यादव, उदयभान प्रजापति, रामनरेश परिहार, कुंवरिया देवी, राजनारायण त्रिपाठी, शिवऔतार, राजीव, कृष्णपाल तिवारी, बाबूलाल वर्मा, रामलाल वर्मा, तरुण रावत, शिवाकांत पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन